Mooji
Donate

मूजी हिन्दी में

मूजी के साथ सत्संग हिन्दी में

मूजी हिन्दी पेज पर आपको सभी सत्संग के विषय और सामग्री के बारे में वर्तमान जानकारी मिल सकती है जो हिन्दी में उपलब्ध है।

हिन्दी में नए कार्यक्रम और सामग्री जब भी उपलब्ध हो, तो सूचनाएं प्राप्त करने के लिए कृपया नीचे दी गई मेलिंग सूची में शामिल हों।

मूजी

मूजी इस दुनिया में एक दिव्य ज्योति हैं। उनकी मौजूदगी, ज्ञान और प्रेमपूर्ण मार्गदर्शन, हमें हमारी व्यक्तिगत धारणाओं और पहचान से परे जो हम हैं, उसकी ओर इंगित करती है। सभी पृष्ठभूमियों और परंपराओं से आने वाले सत्य के साधकों को, आत्म-खोज और द इन्विटेशन (The Invitation) के माध्यम से जीवन मुक्ति के सीधे मार्ग से परिचित कराते हैं। एक ऐसी प्यास जो सबके भीतर है, मूजी बाबा सभी जनों को स्वयं के भीतर उस गहरे शांति, प्रेम और मौन को खोजने के लिए प्रेरित करते हैं, जिसे लोग उनके भीतर देख पाते हैं।

“सत्संग का उद्देश्य हमारे असल स्वरूप को सचेत रूप से पहचानना है। जब आप वास्तव में कौन हैं, इसे जान लेंगे तब इस जगत में या स्वर्ग में कुछ भी आपको पराजित या प्रभावित नहीं कर सकता।आपकी सच्ची आत्मा परिपूर्ण ,संपूर्ण और अपरिवर्तनीय है। यह खोज एक संभावना और शक्ति है, सत्संग की उपलब्धता और आमंत्रण का।”

Mooji TV
मूजी टीवी, सभी ऑनलाइन साझा किए गए मूजी सत्संग का समावेश और हृदय है। मूजी टीवी के मुफ्त ऑडियो और वीडियो पुस्तकालय में, आप “Language” फ़िल्टर का उपयोग करके हिंदी में उपलब्ध वीडियो खोज सकते हैं।

YouTube पर मूजी हिंदी में
YouTube पर मूजी हिन्दी चैनल, मूजी के सत्संग के वीडियो पेश करता है, जिसमें अनुवाद और उपशीर्षक दोनों, एक साथ शामिल होते हैं। आप सीधे YouTube में नई पोस्ट की गई वीडियो की सूचनाएँ प्राप्त करने के लिए सदस्यता ले सकते हैं।

कार्यक्रम

आगामी कार्यक्रम

पूरे साल भर विभिन्न तरीकों से मूजी के साथ सत्संग में भाग लेना संभव है। चाहे माध्यम कुछ भी हो, सत्संग हमेशा हमें उसी शाश्वत सत्य की ओर इंगित करता है।

कोई आगामी रिट्रीट (शिविर) अभी अनुसूचित नहीं हैं।

आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी के लिए schedule पेज पर जाएँ (अंग्रेजी में), जहाँ यह सूचित होगा अगर कोई कार्यक्रम हिन्दी भाषा में अनुवाद के साथ उपलब्ध है।

मूजी की पुस्तकें हिन्दी में

मूजी की प्रत्येक पुस्तक आत्म-खोज के लिए उनके मार्गदर्शन की एक अनूठी अभिव्यक्ति है। सामूहिक रूप से, ये 18 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध हैं। नीचे वे पुस्तकें दी गई हैं जो हिन्दी में अनुवादित की गई हैं:

नोट: यह अनुवाद “एन इनविटेशन टू फ़्रीडम” ऑडियोबुक के ट्रैक 5 का है, संपूर्ण ऑडियोबुक का नहीं।
मूजी की सारी हिन्दी पुस्तकें यहां देखें

संघा समूह

हमारे संघा समूह पेज (अंग्रेजी में) पर, आप दुनिया भर के संघा समूहों का पता लगा सकते हैं, जो नियमित रूप से एक साथ सत्संग देखने के लिए मिलते हैं। संघा समूह आपके स्थानीय क्षेत्र में एक साथ आने का और मूजी के साथ सत्संग में डूबे रहने और सत्संग की आग को जीवित रखने का एक शानदार अवसर है।